यूपी के मथुरा में अनोखी होली खेली गई. मथुरा के दाऊजी मंदिर में कपड़ा होली खेली गई. इस होली को हुरंगा भी कहा जाता है. कोरोना संकट के बीच भी मंगलवार को इस अनोखी होली को परंपरागत तरीके से मनाया गया. होली के जश्न में भाभियों ने देवर के कपड़े फाड़ डाले और कोड़े भी बरसाए. बता दें कि मथुरा में होली राधा कृष्ण के प्रेम पर्व के रूप में मनाया जाता है इस तरह की अनोखी होली यहीं देखने को मिलती है. यहां होली का जश्न एक हफ्ते पहले से शुरु हो जाता है और कई दिनों तक चलता है. इस उत्सव में हर कोई राधे-कृष्ण और बलदाऊ के जयकारे लगाता नजर आया.