सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' यानी हर्षाली मल्होत्रा (Harshali Malhotra) इन दिनों सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं. हाल ही में हर्षाली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) के गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं.
अपने इस वीडियो में हर्षाली मल्होत्रा अपने घर के अंदर बेहद खूबसूरत अंदाज में डांस कर रही हैं. हर्षाली का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.