एक्ट्रेस दिशा पाटनी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और अपने पोस्ट के जरिए फैंस को अपनी अपडेट देती रहती हैं. अब रीसेंटली दिशा ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वो वेट लिफ्टिंग से लेकर हिप थ्रस्ट तक करती नजर आ रही हैं.
बता दें दिशा पाटनी जल्द ही 'राधे: मोस्ट वांटेड भाई'(Radhe: Your Most Wanted Bhai) में सलमान खान के साथ नजर आएंगी. वहीं इसके अलावा वह 'एक विलन रिटर्नस'(Ek Villian Retuns) में भी नजर आएंगी.