धार्मिक भेदभाव के आरोप पर वसीम जाफर ने तोड़ी चुप्पी, कहा ये दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण

Updated : Feb 11, 2021 18:05
|
Editorji News Desk

उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के कोच पद से इस्तीफा देने वाले वसीम जाफर ने अपने उपर लगे धार्मिक भेदभाव के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि ऐसे आरोप बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं. आपको बता दें कि उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन से मतभेद के बाद जाफर ने मंगलवार को कोच पद छोड़ दिया, जिसके बाद संघ के सचिव महिम वर्मा ने उनपर धार्मिक आधार पर टीम चयन की कोशिश जैसा आरोप लगाया. मुस्लिम खिलाड़ियों को तरजीह देने के सवाल पर जाफर ने कहा कि कप्तान के लिए मेरी पसंद तो जय बिष्ट थे, इकबाल तो संघ की पसंद थे. उन्होंने कहा कि CAU द्वारा चयन में दखल और सेलेक्टर्स के साथ साथ सचिव द्वारा चयन में पतक्षपात को लेकर उन्होंने कोच का पद छोड़ा. उन्होंने कहा कि टीम के कई खिलााड़ी एक धार्मिक नारा लगाते थे लेकिन मैंने उन्हें 'गो उत्तराखंड' का नारा लगाने का सुझाव दिया. जाफर को जून 2020 में उत्तराखंड टीम का कोच बनाया गया था, लेकिन चयन में दखल और एसोसिएशन के कुछ लोगों के पक्षपातपूर्ण रवैये के चलते उन्होंने कोच पद से इस्तीफा दे दिया था. 

SelectionDiscriminationTeamcoaches

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video