भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली अब उस शिखर तक पहुंच गए हैं जहां उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से होने लगी है. सचिन और विराट के बीच में अंतर को पाटने के लिए पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज़ वसीम अकरम ने स्लेजिंग का उदाहरण दिया है. उन्होंने कहा कि अगर मैं विराट को स्लेज करूंगा तो वो गुस्सा होंगे और गेंदों पर प्रहार करेंगे, जिससे मुझे उनका विकेट लेने के मौके मिल सकते हैं. लेकिन अगर मैं सचिन को स्लेज करूंगा तो वो अपनी बल्लेबाजी पर और ज्यादा फोकस हो जाएंगे, जिससे उनका विकेट लेना मुश्किल हो जाएगा. भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर अकरम ने कहा कि मौजूदा दौर के विराट सबसे बड़े बल्लेबाज हैं. लेकिन सचिन के मुकाबले उनका मिजाज अलग है. विराट की आक्रामकता उनके माइंड और खेल दोनों में है तो सचिन दिमाग को शांत रख आक्रामकता दिखाने वाले खिलाड़ी हैं.