Tokyo से लौटे खिलाड़ियों का सोमवार को स्वदेश लौटने पर जोरदार स्वागत (Warm welcome) किया गया. दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित सम्मान समरोह में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री और मौजूदा कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. इस मौके पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि टोक्यो में पदक जीतने वाले खिलाड़ी नए भारत के नए हीरो हैं. ठाकुर बोले कि सरकार कि पूरी कोशिश रहेगी के आने वाले दिनों में खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए ताकि खिलाड़ी भविष्य में भी यूं ही देश का नाम रोशन कर सकें.
ये भी पढ़ें । Tokyo से भारत लौटे 'पदकवीर', देखें किस खिलाड़ी ने कौन सा मेडल जीता
यूं तो समरोह में मौजूद हर खिलाड़ी पर देश नाज कर रहा था लेकिन इवेंट में सबकी नजर 'गोल्डन ब्वॉय' नीरज चोपड़ा पर थी. नीरज कि ख़ुशी देखते ही बन रही थी.
ये भी देखें । Tokyo Olympics 2020: जीत के बाद रात को गोल्ड मेडल सिरहाने पर रखकर सुकून से सोए नीरज चोपड़ा
अशोका होटल (Ashoka Hotel) से पहले IGI हवाई अड्डे पर खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया गया. खिलाड़ियों के आने से पहले ही परिजनों और फैंस एयरपोर्ट परिसर में जुट गए थे और उन्होंने ढोल-नगाड़ों की थाप पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन का जश्न मनाया. एक जुलूस के रूप में खिलाड़ी हवाई अड्डे से निकले और प्रशासकों का जोश ऐसा था कि इस से उत्साहित खिलाड़ी गाड़ी की छत से अभिवादन स्वीकार करते नजर आए.