पश्चिम बंगाल में 35 सीटों के लिए आखिरी दौर का मतदान जारी है, राज्य में कोविड के बढ़ते केसों के बीच लोगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है. मुर्शिदाबाद के एक पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार नज़र आई, वहीं बीरभूम के एक पोलिंग स्टेशन पर मतदान करीब 30 मिनट की देरी से शुरू हुआ, बताया गया कि ईवीएम में आई खामी की वजह से ऐसा हुआ.इस बीच कई बूथों पर कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन होते भी साफ नज़र आया. जहां तक चुनावी हिंसा की बात है तो नॉर्थ कोलकाता में महाजाति सदन सभागार के पास बम फेंके जाने की खबर है, चुनाव आयोग ने घटना की विस्तृत जानकारी मांगी है.. चुनाव के इस दौर में 84 लाख से ज्यादा वोटर 35 सीटों पर 283 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं. इस दौर में मुर्शिदाबाद और बीरभूम की 11-11 सीटों, मालदा की 6 और कोलकाता की 7 विधानसभा सीटों के लिए 11860 बूथों पर वोटिंग हो रही है.