कर्नाटक में विश्वास मत पर नहीं हुई वोटिंग, सदन सुबह 11 बजे तक स्थगित

Updated : Jul 18, 2019 19:52
|
Editorji News Desk
कर्नाटक के नाटक पर से गुरुवार को भी पर्दा नहीं उठ सका. विधानसभा शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है. अब 19 जुलाई सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी. नाराज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने एलान किया है कि वो सभी भाजपा विधायकों के साथ तब तक सदन में रहेंगे जबतक कि विश्वास मत पर वोटिंग नहीं होती. इससे पहले पिछले दो हफ्तों से कर्नाटक के नाटक के बीच गुरुवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव तो पेश किया गया, लेकिन भारी हंगामे के चलते वोटिंग नहीं कराई जा सकी. यहां कुमारस्वामी वाली कांग्रेस-जेडीएस सरकार के सामने बहुमत साबित करने की चुनौती है. फ्लोर टेस्ट में अगर कुमारस्वामी सरकार बहुमत साबित नहीं कर पाती है तो सरकार गिरना तय है.
बीएसयेदुरप्पाबीजेपीसीएमकुमारस्वामीवोटिंगकांग्रेस और जेडीएसकर्नाटक सरकारकर्नाटकविधानसभाविश्वासमत

Recommended For You