बिड़ला बोले... सरकारी फंड नहीं मिला तो Vodafone-Idea हो जाएगा बंद

Updated : Dec 06, 2019 20:13
|
Editorji News Desk

भारत में तीसरे नंबर की टेलीकॉम कंपनी Vodafone-Idea बंद हो जाएगी अगर उसे सरकारी फंड नहीं मिला तो. ऐसा कहना है कुमार मंगलम बिड़ला का. हिंदुस्तान टाइम्स के लीडरशिप समिट में बिड़ला से जब Vodafone-Idea के भविष्य के बारे में सवाल पूछा गया तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अब बिड़ला ग्रुप वोडाफोन-आइडिया में कोई निवेश नहीं करेगा. साथ ही ये भी कहा कि अगर सरकारी राहत नहीं मिलती है तो वो अपनी दुकान बंद कर देंगे. बता दें कि पिछले साल रिलायंस जियो से मुकाबला करने के लिए दोनों कंपनियों ने हाथ मिलाया था.

वोडाफोनvodafone-idea

Recommended For You