टीवी एक्ट्रेस वीजे चित्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में उनके पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. ये जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी. महज 28 साल की चित्रा के कथित आत्महत्या से जुड़ी ख़बर हाल ही में आई थी. पुलिस ने सोमवार को हुई इस गिरफ़्तारी की जानकारी एक प्रेस रिलीज़ के ज़रिए साझा की.