5,000mAh की बड़ी बैटरी वाले Vivo Y20A की बिक्री भारत में शुरू कर दी गई है. ये वाटरड्रॉप स्टाइल वाले डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आता है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 13MP प्राइमरी कैमरा, 2MP पोट्रेट सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा मौजूद है. Vivo Y20A की कीमत भारत में 3GB + 64GB वेरिएंट के लिए 11,490 रुपये रखी गई है. इस फोन को ग्राहक डॉन वाइट और नेबुला ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. इसकी बिक्री वीवो इंडिया ऑनलाइन स्टोर के जरिए की जा रही है. उम्मीद है कि जल्द ही इसे बड़ी ई-कॉमर्स साइट्स और ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए भी बेचा जाएगा.