Maruti Brezza पेट्रोल का क्रेज, 20 दिन में बुक हुई 10,000 गाड़ियां

Updated : Feb 27, 2020 17:23
|
Editorji News Desk

Maruti की popular कॉम्पैक्ट एसयूवी Vitara Brezza को मार्केट से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. कंपनी के मुताबिक, हाल ही में लॉन्च हुए इस BS-6 पेट्रोल वैरिएंट के लिए प्री-बुकिंग 6 फरवरी को खोल दी गई थी, जिसके बाद से महज 20 दिन में इस कार की लगभग 10,000 बुकिंग हो चुकी है. कंपनी ने इसकी कीमत 7.34 लाख से 11.40 लाख के बीच रखी है. ब्रेजा के ऑटोमैटिक वर्जन में मारुति की SHVS माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक का भी प्रयोग किया गया है. कंपनी का दावा है कि ब्रेजा का मैनुअल मॉडल 17.03 किमी प्रतिलीटर और ऑटोमैटिक वैरिएंट 18.76 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगा.

20 दिन106 फरवरीप्री-बुकिंगMaruti Brezza

Recommended For You