इमामबाड़ों में 'ड्रेस कोड'... पर सिर्फ लड़कियों के लिए ही क्यों ?

Updated : Jul 01, 2019 17:20
|
Editorji News Desk
अगर आप लखनऊ के ऐतिहासिक इमामबाड़ा घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो वहां जाने से पहले ये सुनिश्चित कर लें कि आपने अपनी ड्रेस का चुनाव उसके मुताबिक किया है या नहीं। जी हां, लखनऊ के जिला मजिस्ट्रेट ने ऐतिहासिक इमारतों को लेकर ड्रेस कोड जारी किया है। छोटे और बड़े इमामबाड़ा में छोटी स्कर्ट और टॉप पहनकर आने पर एंट्री की अनुमति नहीं मिलेगी। डीएम और शिया समुदाय के बीच बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है। जिसमें कहा गया है कि दो सदियों से भी ज्यादा पुराने स्मारकों की पवित्रता को ध्यान में रखकर पर्यटकों को शालीन और सभ्य कपड़े पहन कर आने होंगे। इसके साथ ही इमामबाड़ा के अंदर प्रोफेशनल फोटोग्राफी और वीडियो शूटिंग पर भी बैन लगा दिया गया है।

Recommended For You