स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) में हिस्सा लेने के लिए इस वक्त कंटेस्टेंट केपटाउन शहर में हैं. इस बीच एलिमिनेशन से जुड़ी एक खबर आई है.
स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) शो से बाहर हो गए हैं. पहले टास्क के बाद विशाल आदित्य सिंह, निक्की तंबोली(Nikki Tamboli) और अनुष्का सेन (Anushka Sen) सबसे आखिर में रहने वाले तीन खिलाड़ी थे. इन तीनों में विशाल एलिमिनेट हो गए हैं.