रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के आईपीएल से बाहर होने के बाद लगातार आलोचना झेल रहे कप्तान विराट कोहली का वीरेंद्र सहवाग ने बचाव किया है. उन्होंने कहा कि एक अकेला कप्तान भला क्या कर सकता है. वीरू के मुताबिक आरसीबी को कप्तान नहीं बल्कि टीम में कुछ बदलाव करने की जरूरत है. उन्होनें कहा कि बैंगलोर के पास कोई सेटल बैटिंग ऑर्डर नहीं है. उनकी बैटिंग सिर्फ विराट और एबी डिविलियर्स पर निर्भर है. बता दें कि पूर्व क्रिकेट गौतम गंभीर ने विराट की जमकर आलोचना की थी. गंभीर ने उन्हें कप्तानी से हटाने की मांग की थी.