क्रिकेट से दूरी का असर भारतीय खिलाड़ियों की ताजा ICC रैंकिंग पर भी हो रहा है. हालांकि, भारतीय कप्तान विराट कोहली फिलहाल इससे दूर हैं, जो टेस्ट बैटिंग में नंबर 2 पर बरकरार हैं. हालांकि, टेस्ट गेंदबाज़ी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह को बड़ा नुकसान हुआ है और वो 9वें नंबर पर आ खिसके हैं. विराट के अलावा टेस्ट बल्लेबाज़ी रैंकिंग में पुजारा 8वें नंबर पर जबकि रहाणे 10वें नंबर पर अपनी जगह को बरकरार किए हैं. ICC टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भारत के रवींद्र जडेजा तीसरे नंबर पर हैं.