विराट, लारा, सचिन, रिचर्ड्स ने किया वेस्टइंडीज़ की जीत का विश्लेषण!

Updated : Jul 13, 2020 11:55
|
Editorji News Desk

कोरोना के ब्रेक के बाद क्रिकेट की वापसी पर पहला टेस्ट और उसमें वेस्टइंडीज़ का बेस्ट. साउथैम्प्टन में इंग्लैंड पर 4 विकेट से मिली कैरेबियाई टीम की कामयाबी को विराट कोहली से लेकर विव रिचर्ड्स तक ने सराहा है. भारतीय कप्तान कोहली ने विंडीज़ की जीत को टेस्ट क्रिकेट का बेस्ट फॉर्म बताया है. ब्रायन लारा ने इसे होल्डर एंड कंपनी की बड़ी जीत करार दिया है. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ब्लैकवुड की टेंश सिंचुएशन में खेली पारी की प्रशंसा करते हुए वेस्टइंडीज़ की जीत को महत्वपूर्ण बताया. जबकि विव रिचर्ड्स ने कहा कि जिस तरह के होल्डर की टीम खेली जीतना उसका हक था. 

ENGvsWIसचिन तेंदुलकरब्रायन लाराViv Richardsइंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज़विराट कोहलीbrian laraSouthampton Test

Recommended For You