शाहरुख, सलमान, धोनी को पीछे छोड़ विराट फिर बने 'बाज़ार के बादशाह'

Updated : Feb 06, 2020 09:53
|
Editorji News Desk

बाजार को लुभाने में क्रिकेटर विराट कोहली हर ब्रांड की पहली पसंद हैं. और, ये बात एक बार फिर से तब साबित हो गई जब वो लगातार तीसरे साल भारतीय सेलिब्रिटिज़ की ब्रांड वैल्यू लिस्ट में टॉप पर रहे. डफ एंड फ्लेप्स की ओर से जारी लिस्ट में विराट की मार्केट वैल्यू 237.5 मिलियन डॉलर यानी 170 करोड़ रुपये के करीब है. ये साल 2018 के उनके ब्रांड वैल्यू की तुलना में 40 पर्सेन्ट ज्यादा है. ब्रांड वैल्यू की लिस्ट में विराट के बाद अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहरुख खान जैसी बॉलीवुड हस्तियां टॉप 5 में शामिल हैं . वहीं दूसरे क्रिकेटर्स में 9वें नंबर पर एमएस धोनी, 15वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर जबकि 20वें नंबर पर रोहित शर्मा हैं.

MS Dhoniशाहरुख खानविराट कोहलीshahrukh khanसलमान खानsalman khanएमएस धोनी

Recommended For You