टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बिग बॉस का शुक्रिया अदा किया है. अब आप सोच रहे होंगे कि कहीं ये कलर्स टीवी पर हर रोज आने वाले बिग बॉस तो नहीं है. तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. विराट ने जिस बिग बॉस को शुक्रिया कहा है उनका ताल्लुक क्रिकेट से है और नाम है सर विवियन रिचर्ड्स. रिचर्ड्स ने हैदराबाद वाली नाबाद 94 रन की पारी देखने के बाद ट्विटर पर विराट कोहली की तारीफ में लिखा... शानदार. बस शानदार. अपने रोल मॉडल से ऐसे अल्फाज़ सुन विराट भी खुद को रोक नहीं पाए और झट से जवाब लिख डाला- थैंक्स बिग बॉस. आपसे इतना सुनना ही मेरे लिए बहुत है.