विराट कोहली का दावा , T20 वर्ल्ड कप के लिए सही ट्रैक पर टीम इंडिया

Updated : Jan 08, 2020 12:38
|
Editorji News Desk

भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर आश्वस्त है. उन्होंने कहा है कि टीम इंडिया राइट ट्रैक पर है और इस वक्त हम उन खिलाड़ियों की पहचान कर रहें हैं जो हमारे लिए दबाव में मैच बना सकते हैं. कोहली ने कहा कि T20 वर्ल्ड कप अक्टूबर में होना है. उससे पहले हमे T20 सीरीज़ और IPL खेलने हैं. यानि खिलाड़ियों के पास अपने हुनर को साबित करने का पूरा मौका है. बता दें कि भारत ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कोई भी ICC खिताब नहीं जीता है.

Virat KohliT20 वर्ल्ड कपविराट कोहली

Recommended For You