मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ वापसी करना चुनौतीपूर्ण: कोहली

Updated : Jan 15, 2020 09:48
|
Editorji News Desk

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 10 विकेटों से पस्त भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि ये टीम काफी मजबूत है और वापसी करना चुनौतीपूर्ण है. मैच के बाद कोहली बोले कि ऑस्ट्रेलिया ने खेल के तीनों फॉर्मेट में हमें परास्त किया और अगर आप इनके सामने अच्छा नहीं खेले तो ये आपको नुकसान पहुंचाएंगे. भारत के लिए एक और चुनौती होगी कि अब यहां से सीरीज में वापसी कैसे की जाए. पहले वनडे में 10 विकेट से शिकस्त झेलने वाली भारतीय टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है.

विराट कोहलीVirat Kohliभारत बनाम ऑस्ट्रेलियाInd vs Aus

Recommended For You