भारत की शानदार बल्लेबाज़ी, मुट्ठी में पुणे की बाज़ी

Updated : Oct 10, 2019 17:09
|
Editorji News Desk

शानदार बल्लेबाज़ी के दम पर भारत ने पुणे टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. पहले दिन भारत ने पहली पारी में 3 विकेट पर 273 रन बनाए. विराट 63 रन बनाकर तो रहाणे 18 रन पर नाबाद हैं. इससे पहले रोहित का वाइजैग वाला जादू पुणे में नहीं चला. लेकिन मयंक अग्रवाल शतक जमाने में कमायाब रहे. उन्होंने 108 रन बनाए और दूसरे विकेट के लिए पुजारा के साथ मिलकर 138 रन भी जोड़े. पुजारा 58 रन बनाकर आउट हुए. पहले दिन मयंक का शतक देखने के बाद अब भारतीय फैंस को विराट से शतक की आस होगी, जो अपने ट्रिपल फिगर से 37 रन दूर हैं.

विराट कोहलीRahaneरहाणेMayank AgarwalVirat KohliपुजाराPujaraपुणे टेस्टमयंक अग्रवालINDvsSAPune Test

Recommended For You