विराट ने बदला फैसला, वेस्टइंडीज दौरे पर सभी मैच खेलेंगे !

Updated : Jul 17, 2019 19:16
|
Editorji News Desk
सूत्रों की मानें तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज़ दौरे पर वनडे और T20 सीरीज में खेलते दिखेंगे. हालांकि, पहले खबर ये थी कि वो सिर्फ टेस्ट सीरीज़ में खेलेंगे. जबकि शॉर्टर फॉर्मेट्स की सीरीज़ में शिरकत नहीं करेंगे. लेकिन, रिपोर्ट के मुताबिक अब कोहली ने पूरे दौरे पर अपनी मौजूदगी की खबर सलेक्टर्स को दे दी है. कहा जा रहा है कि कोहली वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार से काफी दुखी हैं और अब टीम को फिर से पटरी पर लाने के लिए उन्होंने वेस्टइंडीज़ दौरे पर जाने का फैसला किया है.
भारत बनाम वेस्टइंडीज़विराट कोहलीवेस्टइंडीजvirat kohli

Recommended For You