Ind Vs Eng: टेस्ट मैच कैंसिल होने पर Virat Kohli ने जाहिर की निराशा, बोले- यह दुर्भाग्यपूर्ण

Updated : Sep 14, 2021 14:08
|
Editorji News Desk

IND vs ENG Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट मैच रद्द होने को लेकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने बड़ा बयान दिया है. कोहली ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इंग्लैंड में सीरीज पूरी किए बिना छोड़ना पड़ा. उन्होंने कहा कि IPL 2021 के लिए UAE आना पड़ा, जो 19 सितंबर से शुरू हो रहा है. कोहली के मुताबिक कोरोना के डर की वजह से इस मैच को कैंसिल करना पड़ा.

कोहली ने RCB डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'RCB Bold Diaries' सीरीज में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें यहां इतनी जल्दी आना पड़ा, लेकिन कोरोना की वजह चीजें बहुत अनिश्चित हैं. कभी भी कुछ भी हो सकता है.

IPL के लिए UAE पहुंचे विराट कोहली ने कहा कि उम्मीद है, हम एक अच्छा, मजबूत और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में सक्षम हैं. यह एक रोमांचक पारी होने जा रही है. हमारे लिए T-20 विश्वकप बहुत महत्वपूर्ण है.

यह भी पढ़ें: क्या T20 वर्ल्ड कप के बाद Virat Kohli को हटाकर Rohit Sharma को बनाया जाएगा कप्तान? देखें BCCI का जवाब

Virat Kohliindia vs englandUAERCBIPL

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video