टीम इंडिया रंगीन लिबास से अब व्हाइट जर्सी में आ गई है... और इसी के साथ उसका कप्तान भी बदल गया है. टेस्ट की कमान संभालने अब एक बार फिर से विराट कोहली टीम के साथ जुड़ गए हैं. विराट बांग्लादेश के खिलाफ 3 T20 की सीरीज़ में ब्रेक पर थे और अपनी पत्नी के साथ समय बिता रहे थे. लेकिन अब उन्होंने टीम को ज्वाइन कर लिय़ा है और नेट पर साथी खिलाड़ियों के साथ पसीना भी बहा रहे हैं. टीम के साथ जुड़कर इंदौर टेस्ट की तैयारियों को अमलीजामा पहनाने के बाद विराट ने ट्वीट किया, ट्रेनिंग शानदार रही... टीम के साथ जुड़कर अच्छा लगा.