वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए इंग्लैंड रवाना होने से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की पहली डोज लगवा ली है. कोहली ने इस मौके पर लोगों से भी जल्द वैक्सीन लगवाने की अपील की.
इससे पहले टेस्ट टीम के वाइस कैप्टन अजिंक्य रहाणे, विस्फोटक ओपनर शिखर धवन (Dhawan) और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) भी वैक्सीन की फर्स्ट डोज लगवा चुके हैं.
प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत टीम इंडिया 2 जून को इंग्लैंड रवाना होगी. जहां वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल कर 14 सिंतबर के बाद वापस स्वदेश लौटेगी.