विराट कोहली को पेड़ पर चढ़े देख साथी क्रिकेटर्स ने किए सवाल पर सवाल

Updated : Jul 29, 2020 10:11
|
Editorji News Desk

ICC की वनडे रैंकिंग हो या पेड़ की कोई भी डाल... भई टॉप पर तो विराट कोहली ही बैठे दिखेंगे. अब इस तस्वीर को ही देख लीजिए. लॉकडाउन से पहले के इस फोटो में कप्तान कोहली पेड़ पर चढ़कर आराम से बैठे हैं. अब जब दूसरे क्रिकेटर्स की नज़र इस तस्वीर पर गई तो उन्होंने अपने अंदर उमड़ते घुमड़ते सवालों की बौछार कर दी. तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने विराट के इंस्टा पोस्ट पर लिखा- ओए भाई, ये किस लाइन में आ गए आप. इरफान पठान ने ट्विटर पर विराट को रिप्लाई किया- गेम देखने की कोशिश कर रहा हूं. मतलब अब पेड़ पर चढ़े विराट क्या खेलेंगे इरफान दरअसल ये जानना चाहते थे. वैसे जिस दिन विराट ने अपनी ये तस्वीर पोस्ट की है उसी दिन आईसीसी ने वनडे रैंकिंग भी जारी की, जिसमें भारतीय कप्तान टॉप पर बरकरार है.

Shamiविराट कोहलीक्रिकेट

Recommended For You