विराट निकले आगे, रोहित पीछे... T20I में दिलचस्प हुई रनों की रेस

Updated : Dec 08, 2019 21:34
|
Editorji News Desk

भारतीय कप्तान विराट कोहली... टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए... T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे T20 में अपनी 19 रन की पारी के दौरान विराट ने ये कामयाबी हासिल की. T20 इंटरनेशनल में विराट के जहां 2563 रन हो गए हैं वहीं रोहित के नाम पर 2562 रन दर्ज हैं. यानी विराट, रोहित से सिर्फ 1 रन से आगे निकले हैं. मतलब ये कि मुंबई में होने वाला सीरीज़ का आखिरी मैच T20 इंटरनेशनल में विराट-रोहित के बीच चल रही रनों की रेस को और भी दिलचस्प बनाता दिखेगा.

INDvsWIVirat Kohliविराट कोहलीभारत vs वेस्टइंडीज़ROHIT SHARMAरोहित शर्माT20I

Recommended For You