विराट पड़े धोनी पर भारी, सबसे ज्यादा 'पारी वाली जीत' से की यारी

Updated : Nov 16, 2019 16:39
|
Editorji News Desk

इंदौर टेस्ट में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को पारी और 130 रन के बड़े अंतर से रौंद दिया. विराट की कप्तानी में पारी के अंतर से ये टीम इंडिया को मिली 10वीं टेस्ट जीत है. और, इसी के साथ कोहली ने सबसे ज्यादा 9 बार पारी से टेस्ट मैच जीतने के एमएस धोनी के भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इंदौर टेस्ट में जीत विराट की कप्तानी में टीम इंडिया को मिली लगातार छठी टेस्ट जीत भी है. इससे पहले 2013 में भारत ने एमएस धोनी की कमान में लगातार 6 टेस्ट जीते थे. मतलब ये कि लगातार टेस्ट जीत के मामले में विराट ने बतौर कप्तान धोनी की बराबरी की है. बांग्लादेश को टेस्ट मैच में हराकर भारत ने इंदौर ने अपनी लगातार 8वीं इंटरनेशनल जीत भी दर्ज की है.

Virat Kohliएमएस धोनीIndore Testविराट कोहलीINDvsBANइंदौर टेस्टMS Dhoniभारत बनाम बांग्लादेश

Recommended For You