आईपीएल में आज शाम साढ़े सात बजे से दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) से सामना होगा. पिछले तीन मुकाबलों में जीत कर शानदार फॉर्म में चल रही दिल्ली के हौसले बुलंद होंगे. तो वहीं, विराट सेना पिछली हार भुलाकर मैदान पर वापसी करना चाहेगी.
अब तक की फाइट में आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है. बैंगलोर ने 15 तो वहीं दिल्ली को 10 मैचों में जीत मिली है.
दोनों ही टीमों की बल्लेबाजी उसका प्लस प्वाइंट हैं. दिल्ली के पास धवन, शॉ, पंत, स्टोइनिस. जबकि बैंगलोर खेमे में कोहली, पड्डिकल, मैक्सवेल और डीविलयर्स सरीखे बल्लेबाज हैं. दोनों ही टीमों के लिए उसकी गेंदबाजी चिंता का सबब बनी हुई है. दिल्ली से कसीगो रबाडा तो वहीं बैंगलोर से मोहम्मद सिराज उम्मीद के मुताबिक गेंदबाजी नहीं कर पाए हैं.