विराट के निशाने पर सचिन-लारा का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated : Jun 21, 2019 21:22
|
Editorji News Desk
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली के पास सचिन और लारा के वर्ल्ड रिकॉर्ड को एक साथ तोड़ने का मौका होगा. भारतीय कप्तान ये मौका भुना सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें इस मैच में 104 रन बनाने होंगे. दरअसल, सचिन और लारा का बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड है सबसे तेज 20000 इंटरनेशनल रन का, जो उन दोनों ने 453 पारियों में बनाए हैं. विराट 414 इंटरनेशनल पारियों में अब तक 19896 रन बना चुके हैं. यानी, विराट अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ते हैं तो अपनी 415वीं पारी में वो एक साथ सचिन और लारा के नाम दर्ज वर्ल्ड रिकॉर्ड को गटक सकते हैं.
सचिन तेंदुलकरविराट कोहलीvirat kohliब्रायन लाराINDvsAFGअफगानिस्तान

Recommended For You