ब्रिटेन में पुलिस को और ताकत देने के प्रस्तावित कानून को लेकर के ब्रिस्टल में जमकर हंगामा हुआ. प्रदर्शनकारियों का मानना है कि विवादित कानून के पास हो जाने के बाद पुलिस को अहिंसक प्रदर्शनों से निपटने के लिए ज्यादा ताकत मिलेगी. रविवार को ब्राइडेवेल पुलिस स्टेशन के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया और पुलिस की दो गाड़ियों को आग के हवाले भी कर दिया. 'किल द बिल' नाम से बुलाए गए प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को गालियां भी गईं. दूसरी तरफ पुलिस ने हिंसा करने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है. यूके की गृहमंत्री प्रीति पटेल ने घटना की निंदा की है.