भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट ने पद्म पुरस्कारों पर सवाल उठाया है. पद्म पुरस्कारों को लेकर लगातार तीन बार हुई अनदेखी को लेकर फोगाट ने तीखा ट्वीट भी किया है. उन्होंने लिखा है कि हर साल हमारी सरकार कई खिलाड़ियों को सम्मानित करती है. लेकिन कई बार ऐसा भी देखा गया है कि ये अवॉर्ड हालिया उपलब्धियों के सम्मान में नहीं दिए जाते. हर बार ऐसा लगता है कि असली हकदार इससे महरूम रह जाते हैं. ये एक पैटर्न बन चुका है और 2020 की लिस्ट भी इससे अलग नहीं है.फोगाट ने पूछा है कि आखिर कौन फैसला करता है कि किसे पुरस्कार मिलेगा? बता दें कि फोगाट विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता हैं और टोक्यो ओलंपिक में भारत की बड़ी उम्मीद हैं.