जम्मू कश्मीर के उरी में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन का समाचार है. गुरुवार को पाकिस्तानी फौज ने रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर गोलाबारी की जिस से कई घरों को नुकसान पहुंचा. पीड़ित लोगों के मुताबिक पाकिस्तान की इस हरकत से वो खासे परेशान हैं और अपना घर छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं है. हालांकि भारतीय सेना पाकिस्तान को बराबर इसका जवाब दे रही है.