किसानों केंद्र सरकार के बिल का विरोध कर रहे हैं और उन्होंने बुराड़ी मैदान में ही जनसभा की और मार्च निकाला। किसानों की मांग है कि यह बिल वापस हो, वह जोर देकर कह रहे हैं कि हम किसी से भीख नहीं मांग रहे हैं हम अपना हक मांग रहे हैं।डीडीए मैदान में पुलिस ने काफी चुस्त व्यवस्था की है और दिल्ली सरकार किसानों के लिए टेंट तथा बुनियादी जरूरतों की व्यवस्था कर रही है। किसान अपने साथ लंबे समय तक के लिए राशन, लकड़ी और अन्य सामान लाए हैं लेकिन उनकी मदद के लिए दिल्ली के लोग भी खाना बनाकर ला रहे हैं।किसानो की मांग है कि जब तक बिल वापस नहीं हो जाता तब तक वह डटे रहेंगे।