असम में AIUDF चीफ बदरुद्दीन अजमल ने अपने एक वायरल वीडियो को 100 फीसदी फर्जी बताया है. इस वीडियो में वे अपनी सरकार बनने पर भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की बात करते दिख रहे हैं. जिसके वायरल होने के बाद असम का सियासी पारा चढ़ गया था. हालांकि अब खुद अजमल सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि ये वीडियो फेक है. उनके मुताबिक ओरिजनल वीडियो में उन्होंने कहा था कि भारत पर मुगलों ने 800 वर्षों तक शासन किया लेकिन क्या उन्होंने कभी भारत को एक इस्लामिक राज्य के बारे में सोचा, कभी नहीं. बकौल अजमल इसी को अलग-अलग जोड़कर एक फेक वीडियो बना दिया गया. बता दें कि बदरुद्दीन की पार्टी AIUDF असम में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।