फिल्म अभिनेता रणधीर कपूर(Randhir Kapoor) इन दिनों मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट हैं. 29 अप्रैल को रणधीर का कोविड 19 (Covid 19) का टेस्ट पॉजिटिव आया था जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट करवाया दिया गया था. फिलहाल रणधीर आईसीयू (ICU) में हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.
ईटाइम्स से बातचीत में रणधीर ने कहा, 'मैं अच्छे से रिकवर हो रहा हूं उम्मीद है जल्द घर चला जाऊंगा'. एक्टर ने बताया कि उन्हें शुरुआत से ही सांस लेने में कोई परेशानी नहीं हुई, इसलिए उन्हें ऑक्सीज़न की जरूरत नहीं पड़ी. हलांकि एक्टर को बुखार की शिकायत थी.