कोरोना संकट के बीच विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन जारी है. खुद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि एयर इंडिया की एक फ्लाइट अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को से 225 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंची है. साथ ही फिलिपींस के मनीला से 1387 भारतीयों को भी मुंबई लाया गया है. विदेशों से आए यात्रियों को हर समय मास्क लगाए रहने के निर्देश दिए गए थे. इससे आगे राज्य सरकारें उनको कई स्तर की जांच के बाद उनके घर पहुंचाएंगी. उन्हें क्वारंटीन में भी रहना होगा.