ZyCoV-D: 12+ बच्चों के लिए 'बिना सुई' वाली भारतीय वैक्सीन तैयार, Zydus Cadila ने मांगी मंजूरी

Updated : Jul 01, 2021 09:59
|
Editorji News Desk

Corona Vaccine for Kids : भारत को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जल्द ही बड़ी कामयाबी हासिल होने वाली है. समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक बेंगलुरु बेस्ड फार्मास्युटिकल कंपनी जायडस कैडिला (zydus cadilla) ने अपनी वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल (Emergency Use) के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (Drugs Controller General of India) से अनुमति मांगी है.

ये वैक्सीन 12 साल से अधिक उम्र वालों के लिए है और इसके तीनों चरण के ट्रायल पूरे हो चुके हैं. कंपनी ने वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल का डेटा भी पेश किया है, जिसमें 28,000 से अधिक वॉलंटियरों ने भाग लिया था. बता दें कि ये दुनिया की पहली DNA वैक्सीन होगी जिसमें वायरस के आनुवांशिक कोड होते हैं .

कंपनी ने इस टीके का नाम Zycov-D रखा है जो 12 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए बिल्कुल सेफ है. कंपनी ने सालाना कोरोना टीकों की 100-120 मिलियन खुराक बनाने की योजना बनाई है.

बता दें कि कोविड वर्किंग ग्रुप के अध्यक्ष डॉ एनके अरोड़ा ने पहले ही इस संबंध में अहम बयान दिया था. अरोड़ा ने कहा था कि जायडस कैडिला वैक्सीन का ट्रायल लगभग पूरा हो चुका है। जुलाई के अंत तक या अगस्त में, हम 12-18 आयु वर्ग के बच्चों को यह टीका देना शुरू कर सकते हैं.

Zydus CadillaVaccine for childrenZyCoV-DCorona Vaccine Update

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?