देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने बड़ा ऐलान किया है. पूनावाला के मुताबिक, जनवरी से देशभर में वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू हो जाएगा. दरअसल, सीरम इंस्टीट्यूट को उम्मीद है कि जल्द उन्हें वैक्सीन के आपात इस्तेमाल के लिए लाइसेंस मिल जाएगा. ये ही नहीं, पूनावाला ने संभावना जताई कि अगले साल अक्टूबर महीने तक देश की आधे से ज्यादा आबादी को वैक्सीन लग जाएगी. सीरम इंस्टीट्यूट की वैश्विक दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफर्ड के साथ पार्टनरशिफ है.