अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में 12 साल से ऊपर के बच्चों को फ़ाइज़र (Pfizer) वैक्सीन दी जा रही है. 7 जून से इस फेहरिस्त में जर्मनी भी शामिल होने जा रहा है. जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल (Angela Merkel) ने बताया कि सिंर्फ 12 से 15 साल के बच्चों को ही वैक्सीन की डोज़ दी जाएगी. हालांकि, बच्चों के लिए वैक्सीनेशन अनिवार्य शर्त नहीं है. इससे पहले, यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी ने 16 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन लगाने की इजाजत दी थी.
इसके अलावा, स्कूलों में स्टूडेंट्स को वैक्सीनेशन की आवश्यकता नहीं होगी. मर्कल ने साफ किया कि ये सोचना गलत है कि आप सिर्फ टीकाकरण वाले बच्चे के साथ ही छुट्टी पर जा सकते हैं.