उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला राज्य बन गया है। यहां अब तक सवा करोड़ से ज्यादा कोविड टेस्ट किये जा चुके हैं। पिछले चौबीस घंटे में यूपी में 1 लाख 54 हजार 163 टेस्ट किए गए। प्रदेश में टेस्टिंग की कुल संख्या अब एक करोड़ 25 लाख 09 हजार 210 हो गई है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी दी।