इंस्टेंट मेसेजिंग ऐप Whatsapp की नई पॉलिसी से नाराज प्राइवेसी पसंद यूजर्स अब Signal और Telegram ऐप्स की ओर रुख कर रहे हैं. इन ऐप्स में प्राइवेसी पर ज्यादा ध्यान दिया गया है. अच्छी बात ये है कि यहां यूजर्स का डेटा भी ज्यादा कलेक्ट नहीं किया जाता है. इसी मौके का फायदा उठाते हुए Signal ऐप ने यूजर्स को एट्रैक्ट करना शुरू कर दिया है. Signal ने बताया है कि कैसे यूजर्स अपने ग्रुप चैट को Signal ऐप में ले जा सकते हैं. आप भी जान लीजिए ये तरीका-
- सबसे पहले Signal पर एक ग्रुप बनाएं
- ग्रुप सेटिंग पर टैप करके ग्रुप लिंक पर क्लिक करें
- ग्रुप लिंक के लिए toggle ऑन करके शेयर पर टैप करें
- इसे अपने पुराने मेसेंजर में शेयर करें
हालांकि, यूजर को यहां ध्यान देना होगा कि वो अपने चैट को एक ऐप से दूसरे ऐप में मूव नहीं कर सकते. Signal ने जो फीचर शेयर किया है उससे बस यूजर एक मेसेंजर से दूसरे में जा सकता है. इसके अलावा कंपनी ने ट्वीट कर बताया है कि अचानक ज्यादा यूजर्स बढ़ने की वजह से वैरिफिकेशन कोड भेजने में थोड़ा Delay हो रहा है.