Glowing और Flawless Skin के लिए लगाएं चावल के आटे का फेसपैक, घर पर ऐसे करे तैयार

Updated : Apr 07, 2021 17:11
|
Editorji News Desk

स्किन टोन चाहे कैसा भी हो लेकिन Flawless और Glowing स्किन हर किसी की चाहत होती है. इसके लिए आप बाजार में उपलब्ध ना जाने कितनी ही चीज़ें ट्राई करते हैं, लेकिन इन चीजों को ट्राई करने के बजाय आप घर पर अपने किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद से नैचुरल तरीके से ग्लो पा सकते हैं.

ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए चावल के आटे का फेस पैक बेहद कारगर है. दरअसल, चावल में फेरुलिक एसिड और एलनटॉइन होता जो आपकी स्किन को सनबर्न से बचाता है. इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लामेंट्री गुण स्किन को स्किन को redness और puffiness से बचाते हैं. इतना ही नहीं चावल के आटे का बना फेसपैक पिगमेंटेशन, झुर्रियों, पिंपल, दाग धब्बों से छुटकारा दिलाने के साथ डेड स्किन को हटाने में भी मदद करता है.


चावल के फेस पैक को बनाना भी बेहद आसान है. इसके लिए आपको चाहिए
GFX IN:
- 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा
- 2 बड़े चम्मच खट्टा दही
GFX Out


फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरे में चावल का आटा या पिसा हुआ और दही को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें, इसके बाद साफ चेहरे पर लगाएं. इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें. इसके बाद मॉइस्चराइजर लगा लें.

दही के अलावा चावल के आटे में शहद डालकर भी फेस पैक बनाया जा सकता है. इसके लिए आप लीजिए 

GFX IN
एक बड़ा चम्मच चावल का आटा
एक चम्मच शहद
GFX Out


एक कटोरे में सभी को एक साथ मिलाएं और साफ चेहरे पर लगाएं. इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से चेहरे को धोकर मॉइस्चराइजर लगा लें. हफ्ते में एक दिन इसका इस्तेमाल जरूर करें.

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी