भारतीय मूल की वनीता गुप्ता (Vanita Gupta) ने अमेरिका में सहयोगी अटॉर्नी जनरल (Attorney-General) बनकर इतिहास रच दिया है. न्याय मंत्रालय में तीसरे सबसे बड़े पद पर काबिज होनेवाली वनीता पहली अश्वेत बन गई हैं. सीनेट में डेमोक्रेट उम्मीदवार गुप्ता के पक्ष में 51 वोट पड़े, जबकि 49 सांसदों ने उनके खिलाफ मत डाले. रिपब्लिकन सीनेटर लीजा ने खुद को अपनी पार्टी के रुख से अलग करते हुए गुप्ता के पक्ष में मतदान किया. इससे डेमोक्रेट्स के पाले में 51 मत आ गए और ऐतिहासिक रूप से वनीता गुप्ता के नाम की पुष्टि हुई. बता दें कि अमेरिका में 100 सदस्यीय सीनेट में दोनों पार्टियों के 50-50 सदस्य हैं.