अफगानिस्तान की मदद के लिए सुपरपावर अमेरिका (America) फिर सामने आया है. अफगानिस्तान (Afghanistan) के अलग-अलग इलाकों में पिछले तीन दिनों के अंदर कम से कम 5 तालिबानी आतंकियों (Taliban terrorist) को अमेरिका ने हवाई हमलों (Air strikes) में मार गिराया है. इस बात की जानकारी गुरुवार को अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने दी है. हमलों में तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाया गया है. अमेरिकी सेना ने पिछले कुछ दिनों में अफगान सुरक्षा बलों का समर्थन करने के लिए अफगानिस्तान में ताबड़तोड़ हवाई हमले किए हैं. वरदक प्रांत के सयद अबद जिले में अमेरिकी हवाई हमले में तालिबान के तोपखाने को ध्वस्त किया जा चुका है. अमेरिकी हवाई हमले में तालिबान की 10 सशस्त्र हल्के मिलेट्री ट्रकों को भी निशाना बनाया गया है.
बता दें अफगानिस्तान से अमेरिका सहित नाटो देशों के सैनिकों की वापसी हो रही है, जिसके चलते तालिबान अधिक आक्रामक बना हुआ है और आम नागरिकों को भी निशाना बना रहा है.