दुनिया का सबसे विकसित देश समझे जाने वाले अमेरिका में भी लोग वैक्सीन लगवाने से हिचक रहे (hesitant to get the vaccine) हैं. आलम ये है कि लोगों को वैक्सीन लगवाने लिए लालच देना पड़ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन (US President Biden) ने ऐलान किया है कि वैक्सीन लगवाने के बदले लोगों को मुफ्त बीयर (Free beer to the people) मिलेगी. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक व्हाइट हाउस ( White House) ने इसके लिए बकायदा बीयर बनाने वाली एक बड़ी कंपनी के साथ डील की है.
बता दें कि पहले अमेरिका में हर दिन औसतन 8 लाख लोग टीका लगवा रहे थे, जो कि अब घटकर प्रति दिन 6 लाख पर आ गया है . इससे पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देश में 'मंथ ऑफ ऐक्शन' का ऐलान किया है. इसका लक्ष्य 4 जुलाई से पहले ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को टीका लगवाना है. बाइडेन की योजना है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की 70 फीसदी आबादी को कम-से-कम टीके की एक खुराक लग जाए. सरकार ने इससे पहले वैक्सीनेशन के लिए लॉटरी स्कीम लाई थी...उस समय भी टीके लगाने की रफ्तार बढ़ी थी.