यूएस नेवी द्वारा गाए गए अपने एक गाने को लेकर शाहरुख़ ख़ान (Shah Rukh Khan) बेहद इमोश्नल हो गए. दरअसल, अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू (Taranjit Singh Sandhu) ने रविवार को एक प्यारी सी वीडियो ट्वीट की है. इसमें यूएस नेवी के जवान एक हिंदी गाना गाते नज़र आ रहे हैं. गान सुपरस्टार शहरुख़ की फिल्म स्वदेश (Swades) का है. इसे शेयर करने के दौरान गाने के बोल इस्तेमाल करते हुए संधू ने लिखा है- 'ये वो बंधन है जो कभी टूट नहीं सकता!'
ट्वीट को अपने आधिकारिक हैंडल से सोमवार को री-ट्वीट करते हुए यूएस नेवी ने होली की बधाई भी दी. राजदूत संधू ने यूएस नेवी के रीट्वीट को रीट्वीट करके इनका एक बार फिर शु्क्रिया अदा किया और होली की बधाई दी.
संधू के इस रीट्वीट को शाहरुख ने रीट्वीट करते हुए लिखा- 'इसे शेयर करने के लिए आपका शुक्रिया सर. ये कितना प्यारा है. इस फिल्म को बनाने में जो समय बीता और इस गाने में जो भाव हैं उसने इमोश्नल कर दिया.' उन्होंने इस फिल्म को सफल बनाने में शामिल रहे लोगों का भी शुक्रिया अदा किया.