अमेरिका और चीन के बीच तल्खियां बढ़ती जा रही हैं. इसी कड़ी में अब बाइडेन सरकार ने मंगलवार को चीन के शिनजियांग प्रांत में मुस्लिम उइगर समुदाय और दूसरी जातीय, धार्मिक अल्पसंख्यक समूहों के खिलाफ चीनी कार्रवाई को 'नरसंहार' घोषित किया है. दरअसल, मंगलवार को जारी ‘2020 कंट्री रिपोर्ट्स ऑन ह्यूमन राइट्स प्रेक्टिसेज' में उइगर अल्पसंख्यकों के खिलाफ कथित मानवाधिकार उल्लंघनों के बारे में बताया गया. इसी रिपोर्ट पर अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि '2020 में शिनजियांग प्रांत में अल्पसंख्यक समूहों के खिलाफ जो नरसंहार हुए वह इंसानियत के खिलाफ अपराध है. दस लाख से अधिक नागरिकों को मनमाने तौर पर जेल में डाल दिया गया.