भारत में वैक्सीन की किल्लत को देखते हुए अमेरिका पर दबाव बन रहा है कि वो भारत को इस मोर्चे पर सहायता पहुंचाए. अमेरिका के सिविल राइट्स एक्टिविस्ट रेव जेसी जैक्सन (Jesse Jackson) सीनियर नेराष्ट्रपति जो बाइडेन से कहा कि संकट के इस वक्त में वो भारत को कम से कम छह करोड़ डोज़ की सहायता मुहैया करवाए. जैक्सन के साथ ही कांग्रेस मैन राजा कृष्णमूर्ति ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति (Joe Biden) से ये गुहार लगाई है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक इन दोनों से कहा गया है कि भारत को मदद पहुंचाई जा रही है. दरअसल जैक्सन ने पहले ही कहा था कि वो राष्ट्रपति सेऐसी अपील करने वाले हैं.
जैक्सन ने भारत के हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि भारतीय वेरिएंट पूरी दुनिया में फैल सकता है, उन्होंने कहा कि ये वायरस हवा के जरिए फैल रहा है और कोविड देश की सीमाएं, रेस, धर्म और विचारधारा में फर्क नहीं कर सकता, इसलिए जरूरी है कि इसकी जल्द से जल्द
नियंत्रण के उपाय शुरू करने चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत में तेज वैक्सीनेशन प्रोग्राम वक्त की जरूरत है और वो ऐसा कर भी रहे हैं, लेकिन हाल फिलहाल में महामारी जिस तरह से
बेकाबू होकर फैली है, ऐसे में अमेरिका को सुनिश्चित करना चाहिए कि वायरस से और मौतें ना हों.